Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2026

बैंक ऑफ़ बड़ौदा (BOB) द्वारा 5,000 पदों पर बंपर भर्ती जारी...

🔹 भर्ती विवरण - Recruitment Details

पद का नाम (Post Name):
अप्रेंटिस (Apprentice - Trainee)
Advertisement No. (विज्ञापन संख्या):
BOB/HRM/APPRENTICE/ADVT/2026/01
कुल पद (Vacancies):
कुल 5,000 पद (State-wise सीटों की संख्या नीचे देखें)
Application Mode (आवेदन का तरीका):
ऑनलाइन (ONLINE ONLY)
योग्यता (Qualification) एवं ट्रेनिंग अवधि:
आवश्यक योग्यता (Education) ट्रेनिंग का समय (Duration)
किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री (Graduation Degree in any Discipline) या इसके समकक्ष केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त योग्यता। 12 महीने (1 वर्ष) की ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग (12 months of On-the-Job Training)
NATS पोर्टल के लिए नियम: जो छात्र NATS पोर्टल के तहत रजिस्टर हैं, उनका ग्रेजुएशन पास करने का वर्ष 01-05-2026 से 4 वर्ष से अधिक पुराना नहीं होना चाहिए।
अनुभव/ट्रेनिंग नियम: जिन उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन के बाद 1 वर्ष या उससे अधिक का जॉब एक्सपीरियंस या ट्रेनिंग अनुभव है, वे इसमें अप्लाई नहीं कर सकते।

💰 मासिक स्टाइपेंड (Stipend)

₹15,000/- प्रति महीना (Per Month Fixed)

(नोट: इसके अलावा अन्य कोई भत्ता या आवासीय/होस्टेल सुविधा बैंक द्वारा नहीं दी जाएगी।)

📏 आयु सीमा (Age Limit)

आयु सीमा की गणना की मुख्य तिथि 01-05-2026 तय की गई है:
न्यूनतम आयु (Minimum Age): 20 वर्ष
अधिकतम आयु (Maximum Age): 28 वर्ष
✨ आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार अतिरिक्त छूट मिलेगी:
• OBC (Non-Creamy Layer) उम्मीदवार: 3 वर्ष की छूट (अधिकतम 31 वर्ष)
• SC / ST उम्मीदवार: 5 वर्ष की छूट (अधिकतम 33 वर्ष)
• PwBD (दिव्यांग) उम्मीदवार: 10 से 15 वर्ष की अतिरिक्त छूट
(शर्त यह है कि NAPS पोर्टल के तहत उम्मीदवार की आयु 01-05-2026 को 34 वर्ष से कम होनी चाहिए।)

💳 आवेदन फी (Application Fee)

  • General / OBC / EWS (Male Candidates): ₹800/- + GST
  • General / OBC / EWS (Female & Transgender): ₹600/- + GST
  • SC / ST / PwBD (दिव्यांग) उम्मीदवार: ₹200/- + GST

📅 महत्वपूर्ण तारीख (Dates)

🚀 ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 19.05.2026
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 08.06.2026
ऑनलाइन परीक्षा की तिथि (Online Exam): बैंक द्वारा अलग से घोषित की जाएगी।

📝 चयन प्रक्रिया (Selection Process)

  • 1. ऑनलाइन परीक्षा (Online Test) : 100 प्रश्नों का 100 मार्क्स का ऑब्जेक्टिव टेस्ट (60 मिनट समय)। इसमें General Awareness, Quantitative & Reasoning Aptitude, Computer Knowledge और English के सवाल होंगे। कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
  • 2. दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) एवं मेडिकल टेस्ट।
  • 3. स्थानीय भाषा परीक्षा (Local Language Test) : परीक्षा पास करने के बाद राज्य की चुनी गई स्थानीय भाषा का टेस्ट होगा। (यदि आपने 10वीं या 12वीं में वह भाषा पढ़ी है और मार्कशीट है, तो यह टेस्ट नहीं देना होगा)।

💻 आवेदन कैसे करें? (How to Apply)

  • स्टेप 1: सबसे पहले सरकार के अप्रेंटिसशिप पोर्टल www.apprenticeshipindia.gov.in (NAPS) या www.nats.education.gov.in (NATS) पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • स्टेप 2: रजिस्ट्रेशन के बाद पोर्टल पर जाकर "Bank of Baroda" सर्च करें और अवसर के लिए 'Apply' पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: इसके बाद आपके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर BFSI SSC (info@bfsissc.com) की तरफ से एक लिंक आएगा।
  • स्टेप 4: उस लिंक को खोलकर अपना व्यक्तिगत विवरण, OTR कोड, मनपसंद परीक्षा केंद्र/लोकेशन चुनें और ऑनलाइन फीस का भुगतान करके फॉर्म सबमिट करें।
📌 Job In India - सबसे तेज और सटीक सरकारी नौकरी अपडेट्स