BSNL - BHARAT SANCHAR NIGAM LIMITED

भारत संचार निगम लिमिटेड द्वारा मेनेजर पद के लिए भर्ती जारी...

ओपन मार्केट से अनुबंध (Contractual Basis) पर जनरल मैनेजर पदों पर सीधी भर्ती...

📋 विज्ञापन संख्या / Advertisement No BSNLCO-11/12(13)/1/2026-RECTT-CO

📅 महत्वपूर्ण तिथियां - Online Registration Schedule

विवरण (Activity) तिथियां (Dates & Time)
ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होने की तिथि (Start Date) 09.06.2026 (10:00 Hrs)
ऑनलाइन पंजीकरण समाप्त होने की तिथि (End Date) 24.06.2026 (10:00 Hrs)
आवेदन संपादन अवधि शुरू (Application Editing Start) 25.06.2026 (10:00 Hrs)
आवेदन संपादन अवधि समाप्त (Application Editing End) 28.06.2026 (10:00 Hrs)

🔹 पदों का विवरण एवं मानदेय - Post & Remuneration

पद का नाम (Name of Post) कुल पद (Vacancies) मासिक मानदेय (Remuneration) अनुबंध अवधि (Tenure)
जनरल मैनेजर - फाइनेंस एंड अकाउंट्स स्ट्रीम
(General Manager - Finance & Accounts)
15 पद
(Tentative)
₹ 2,25,000/-
प्रति माह (समेकित)
प्रारंभ में 01 वर्ष के लिए, जिसे प्रदर्शन के आधार पर अधिकतम 05 वर्ष (1+4 पैटर्न) तक बढ़ाया जा सकता है।
सर्किल/यूनिट (Circle/Unit) पोस्टिंग स्थान पद सर्किल/यूनिट (Circle/Unit) पोस्टिंग स्थान पद
BSNL CO New Delhi 5 Maharashtra / WZ Mumbai 1
Gujarat Ahmedabad 1 Kerala Thiruvananthapuram 1
Tamil Nadu Chennai 1 Karnataka / SZ Bangalore 1
Punjab Chandigarh 1 West Bengal / EZ Kolkata 1
Telangana Hyderabad 1 UP (East) / NZ Lucknow 1
ITPC Pune 1 कुल पद (Grand Total) 15

📊 पात्रता मानदंड एवं योग्यता - Eligibility Criteria

अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) अनिवार्य कार्य अनुभव (Essential Post-Qualification Experience) अधिकतम आयु सीमा (Age Limit)
आवेदक के पास निम्नलिखित में से कोई एक योग्यता होनी अनिवार्य है:
• चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA)
• कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट (CMA)
• मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से MBA (Finance)
• मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से PG Diploma in Management (Finance)
(सभी डिग्रियां UGC/AICTE या उपयुक्त वैधानिक प्राधिकरण से मान्यता प्राप्त होनी चाहिए)।
• फाइनेंस और अकाउंट्स डोमेन के कार्यकारी/प्रबंधन ग्रेड (Executive/Management Grade) में 15 वर्ष से अधिक का पोस्ट-क्वालिफिकेशन कार्य अनुभव होना आवश्यक है।
• इस कुल अनुभव में से कम से कम 05 वर्ष का अनुभव सूचीबद्ध कंपनियों (Listed Companies) या उच्च टर्नओवर वाली फर्मों (जिनका 3 वर्षों का औसत टर्नओवर ₹3000 करोड़ या उससे अधिक हो) में सीनियर एग्जीक्यूटिव/मैनेजरियल स्तर (DGM और उससे ऊपर) का होना अनिवार्य है।
• अनुभव विशेष रूप से कोर फाइनेंस, अकाउंट्स, फाइनेंशियल प्लानिंग, ऑडिट, टैक्सेशन, स्टेट्यूटरी कम्प्लायंस, कैपेक्स/ओपेक्स मॉनिटरिंग और ईआरपी/फाइनेंशियल एमआईएस से संबंधित होना चाहिए।
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि को उम्मीदवार की अधिकतम आयु 50 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

💳 पंजीकरण शुल्क - Registration Fee

  • सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए शुल्क : ₹ 1000/- (रुपये एक हजार मात्र)।
  • भुगतान का प्रकार : केवल ऑनलाइन मोड (Internet Banking, Credit Card, Debit Card) के माध्यम से बीएसएनएल वेबसाइट पर स्वीकार किया जाएगा। शुल्क किसी भी परिस्थिति में रिफंड नहीं होगा।

📝 चयन प्रक्रिया - Selection Process

• स्टेज-I (शॉर्टलिस्टिंग) : प्राप्त आवेदनों में से उम्मीदवारों को उनकी आयु, योग्यता और प्रासंगिक अनुभव की लंबाई के आधार पर प्रारंभिक रूप से शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
• स्टेज-II (अंतिम चयन) : शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ग्रुप डिस्कशन (GD) और प्रेजेंटेशन के लिए बुलाया जाएगा, जिसके बाद अंतिम चयन के लिए इंटरव्यू बोर्ड द्वारा पर्सनल इंटरव्यू लिया जाएगा।
• वेटेज निर्धारण : कोर फाइनेंस अनुभव (10%), सरकारी/पीएसयू अनुभव (10%), टीएसपी संगठन अनुभव (15%), उच्च जिम्मेदारी वाले पद (15%), ग्रुप डिस्कशन (10%), प्रेजेंटेशन (10%) और पर्सनल इंटरव्यू (30%) पर आधारित कुल 100% अंकों की मेरिट बनेगी। अंतिम चयन के लिए मेडिकल फिटनेस (Medically FIT) होना अनिवार्य है।

📋 ऑनलाइन फॉर्म के समय आवश्यक दस्तावेज (Self-Attested Documents):

  • अद्यतन सीवी / बायोडाटा (CV / Resume) और पासपोर्ट साइज फोटो
  • आयु का प्रमाण पत्र (Date of Birth Proof) और पैन कार्ड (PAN Card) की कॉपी
  • सभी शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र (CA/CMA/MBA डिग्री और मार्कशीट)
  • सभी संबंधित संस्थानों के अनुभव प्रमाण पत्र (Experience Certificates) और सैलरी सर्टिफिकेट
  • सरकारी विभाग/पीएसयू में कार्यरत होने पर अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) और सतर्कता मंजूरी (Vigilance Clearance)
  • आपराधिक रिकॉर्ड न होने या कोई मामला लंबित न होने का स्व-घोषणा पत्र (Self-Undertaking)
📢 महत्वपूर्ण निर्देश / Form Notice

उम्मीदवारों को केवल आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण के बाद कंप्यूटर जनरेटेड एप्लिकेशन फॉर्म का प्रिंट-आउट अपने रिकॉर्ड के लिए सुरक्षित रख लें, इसे हार्ड कॉपी में भेजने की आवश्यकता नहीं है।

📌 Job In India - सबसे तेज और सटीक सरकारी नौकरी अपडेट्स